अंगूर की चटनी केसे बनाये ( How to make Grape Chutney )
सामग्री:
-
1 कप अंगूर (हरे या काले)
-
1 बड़ा चम्मच गुड़
-
1 छोटा चम्मच जीरा
-
1 छोटा चम्मच सौंफ
-
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-
½ छोटा चम्मच सेंधा नमक/काला नमक
-
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
-
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
-
1 छोटा चम्मच तेल
¼ कप पानी
बनाने की विधि:
-
अंगूर धोकर अच्छे से सुखा लें और अगर बीज वाले हों तो बीज निकाल दें। एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा और सौंफ डालकर तड़कने दें।
-
अब इसमें अंगूर डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक वे नरम न हो जाएं।
-
इसके बाद गुड़, लाल मिर्च, काली मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-
अब इसमें थोड़ा पानी डालें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए।
-
जब चटनी सही गाढ़ापन पकड़ ले, तो गैस बंद कर दें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।
-
चटनी को ठंडा करें और फिर सर्व करें।
Post a Comment