जैतून की चटनी कैसे बनाएं ( How to make olive sauce )

 


जैतून की चटनी कैसे बनाएं ( How to make olive sauce )



 सामग्री:

  • 1 कप हरे या काले जैतून (Olive) (बीज निकाले हुए)

  • 2–3 हरी मिर्च

  • 3–4 लहसुन की कलियां

  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल

  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

  • नमक स्वादानुसार

  • थोड़ा हरा धनिया


 बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले जैतून को अच्छे से धो लें। (बीज निकाले )


  2. मिक्सर में जैतून, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालें। इसमें नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।

  3. ऊपर से ऑलिव ऑयल डालकर बारीक पीस लें।


  4. अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे तो 1–2 चम्मच पानी डालकर दोबारा चला लें।


 तैयार है आपकी स्वादिष्ट जैतून की चटनी।


 परोसने का तरीका:

  • सैंडविच स्प्रेड की तरह

  • पराठे या रोटी के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post